मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उदार हृदय, धैर्यवान तथा क्षमाशील प्रवृत्ति के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में ये जातक कठोर परिश्रम कर सफल होते हैं। जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुँचने जाते हैं। जीवन में इन जातकों को पूर्ण यश और आनन्द की प्राप्ति होती है।
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनैतिक जान-पहचान का लाभ मिलेगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। इंजीनियरिंग, पुलिस, वन विभाग, नगरपालिका, वकालत, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यावसायिक विस्तार ण्वं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।