मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
इस वर्ष भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। मकान या वाहन की इच्छा पूर्ति संभव है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पूरे वर्ष समरसता का माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आऐगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, शिक्षा, खाद्य विभाग, विदेश सेवा, केमिस्ट, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से प्रसन्न रहेगा। शिक्षा या चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।