फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 13 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 12 Dec 2018 04:22 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक एवं संवेदनशील होते हैं। असाधारण व्यक्तित्व के धनी ये जातक प्रत्येक बात को विपरीत दृष्टिकोण से देखते हैं। जीवन का 29वां वर्ष लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहता है। आर्थिक स्थिति प्राय: सामान्य ही रहती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटके विकास कार्य पूर्ण होंगे। व्यक्तिगत संबंधों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें