मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
इस वर्ष धैर्य रखने एवं कर्मठ बने रहने पर ही कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठïा की दृष्टि से वर्ष प्रतिकूल रहेगा। इस वर्ष विरोधी पक्ष से दूरी बनाए रखें। वर्ष उत्तराद्र्ध में न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यवसाय की प्रगति और धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।