फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मई को है आपका जन्मदिन, तो जानें कैसा रहेगा एक साल

Sat, 11 May 2019 03:22 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भाग्यशाली, संघर्षशील, बुद्धिमान एवं दृढ़ विचारों के होते हैं। अपने परिश्रम और बुद्धिमानी के बल पर ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। आय के एक से अधिक साधन होते हैं। किसी एक क्षेत्र में ये जातक परिश्रम कर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। आर्थिक अनुकूल रहती है। संपत्ति संबंधी विवादों में प्राय: उलझे रहते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। गत समय में बनाई योजनाएं पूर्णं होंगी। कार्य कुशलता में निखार आयेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान, विज्ञापन, सेना, पुलिस, खोज कार्य, विदेश विभाग आदि  क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वर्णाभूषण, भवन निर्माण सामग्री, औषधि, खंडसारी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सेना, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि वर्ष सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें