फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 10 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 09 Nov 2018 09:13 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक धैर्यवान एवं प्रबल इच्छा शक्ति के धारक होते हैं। अपनी कार्य कुशलता और श्रम के बल पर लक्ष्य प्राप्ति में सहज ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। अद्भुत निर्णय क्षमता एवं निरन्तर गतिशील बने रहना इनकी प्रगति में सहायक रहता है। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जान पहचान का क्षेत्र बढ़ेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। घरेलू रिश्ते-नातों में सुधार आयेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-सुविधा के साधन बढेंग़े। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं  शिक्षा, इंजीनियरिंग, पर्यटन, पशु चिकित्सा, डेयरी फार्म, होटल व्यवसाय, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेगा। खाद्य पदार्थ, डेयरी, शिक्षा सामग्री, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्रों में  सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें