मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विरोधी भी आपके बुद्धि कौशल से चकित रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान की शिक्षा से संतुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, विज्ञापन, शिक्षा, वकालत, न्यायाधीश, पुलिस, योजना विभाग, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। शिक्षा, पुलिस, बैंक, न्याय क्षेत्र आदि में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।