फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 01 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 30 Nov 2018 07:56 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दूरदर्शी, सहनशील एवं स्वतंत्र विचारों के होते हैं। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। प्रत्येक कार्य में अगुआ बने रहने की प्रवृति जन्मजात होती है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। किसी का अनुचित दबाब सहन करना इनके लिए कठिन होता है। इनके विचारों के पीछे इनका स्वयं का अनुभव, विवेक एवं दूरदर्शिता होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विरोधी भी आपके बुद्धि कौशल से चकित रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान की शिक्षा से संतुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, विज्ञापन, शिक्षा, वकालत, न्यायाधीश, पुलिस, योजना विभाग, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। शिक्षा, पुलिस, बैंक, न्याय क्षेत्र आदि में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें