फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 04 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 03 Feb 2019 06:05 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक मिलनसार, कर्मठ एवं अस्थिर स्वभाव के होते हैं। जीवन में उतार चढ़ाव बना ही रहता है। 31वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। परिवार में प्राय: अशांति बनी रहती है। आयु बढ़ने के साथ-साथ यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। मन में दबी इच्छाओं की पूर्ति होगी। विकास कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। भू-संपत्ति में वृद्धि का अवसर मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, पुलिस, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, बैंक, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। सेना, पुलिस, चिकित्सा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें