करहल तहसील में पांच और कुरावली तहसील में एक केंद्र बनाया गया है। इन दोनों तहसील क्षेत्र के केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने नए क्रय केंद्रों का आदेश जारी कर दिया है। इन केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी शासन ने लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।
कहीं गलत निर्णय तो नहीं केंद्र में बदलाव
प्रशासन जहां धान खरीद बढ़ाने के लिए केंद्रों में बदलाव और नए केंद्रों के संचालन की बात कह रहा है तो वहीं कुछ केंद्रों को बदलने के निर्णय को किसान गलत मान रहे हैं। किशनी क्षेत्र के किसानों के अनुसार पीडीएस गोदाम किशनी को इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां बड़ा स्थान होने से किसानों को धान उतारने में आसानी होती थी।
वहीं अब सहकारी संघ किशनी को केंद्र बनाया गया है, जहां स्थान काफी कम है। इसके साथ ही उठान के लिए सहकारी संघ पर ट्रक पहुंचने की व्यवस्था भी नहीं है। वहीं भोगांव मंडी में दो क्रय केंद्र किए जाने के निर्णय भी सही नहीं माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन के निर्णय कितने सही साबित होते हैं ये बाद में ही पता चल सकेगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी खरीद
धान क्रय केंद्रों पर खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसके लिए शासन ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी निर्धारित कर दिया है। सामान्य धान के लिए कीमतें 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-1 धान के लिए कीमतें 2060 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई हैं।
ये बनाए गए हैं 16 धान क्रय केंद्र
तहसील का नाम और केंद्रों की संख्या क्रय केंद्रों के नाम
-मैनपुरी में 01 नवीन मंडी मैनपुरी।
-घिरोर में 01 एसएसएस गढिय़ा कुरावली।
-भोगांव में 05 भोगांव मंडी में दो, पीडीएस गोदाम जागीर, बेवर मंडी, एलएसएस टोडरपुर।
-किशनी में 03 एसएसएस ऊंचा इस्लामाबाद, सहाकारी संघ किशनी, एसएसएस बसैत।
-करहल में 05 एलएसएस कुर्रा, करहल मंडी, पीडीएस गोदाम बरनाहल, एसएसएस बरनाहल पूर्वी, एसएसएस बमटापुर।
-कुरावली में 01 एसएसएस सुजरई।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायन सिंह ने कहा कि किसानों के हितों को और स्थितियों को देखते हुए हुए धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर कुल 16 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी।