फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबेरा 2026: ग्रैंड जूरी की बैठक आज, देशभर की प्रमुख सामाजिक पहलों पर होगा मंथन

विज्ञापन
सबेरा 2026 जूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाज और व्यवसाय के क्षेत्र में सकारात्मक व मापनीय बदलाव लाने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए सबेरा (सोशल एंड बिजनेस एंटरप्राइज रिस्पॉन्सिबल अवार्ड्स एंड समिट) 2026 की ग्रैंड जूरी सोमवार (16 नवंबर) को बैठक करेगी। इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाली इस बैठक में जूरी सदस्य देशभर से प्राप्त प्रविष्टियों का गहन मूल्यांकन कर अंतिम विजेताओं का चयन करेंगे।
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी और नवाचार पर केंद्रित है नौवां संस्करण
अपने नौवें संस्करण में सबेरा की थीम 'प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से प्रभाव को गति' रखी गई है। इसके तहत उन समाधानों को चिह्नित किया जा रहा है, जो नवाचार के जरिये आमजन के जीवन में ठोस सुधार ला रहे हैं और देश के सतत विकास लक्ष्यों को मजबूती दे रहे हैं। चयन प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, बाहरी सत्यापन और विशेषज्ञों की प्रारंभिक समीक्षा के बाद अब ग्रैंड जूरी अंतिम निर्णय लेगी।
Trending Videos

जूरी में शामिल हैं उद्योग और समाज के दिग्गज
ग्रैंड जूरी की अध्यक्षता जीएसके फार्मास्युटिकल्स और पेयू पेमेंट्स की चेयरपर्सन रेणु सूद कर्नाड कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, "देश के सामाजिक विकास के लिए हो रहे उल्लेखनीय कार्यों को चुनने और सम्मानित करने की प्रक्रिया का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमारे सामने कई सार्थक पहलें हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि सुदृढ़ मूल्यांकन के आधार पर निष्पक्ष और न्यायसंगत परिणाम सामने आएं।"

जूरी पैनल में बजाज लाइफ के एमडी एवं सीईओ तरुण चुघ, डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट की सीईओ निधि भसीन, हिताची एनर्जी की ग्लोबल हेड नंदिनी सरकार, केप्ड (CAPED) की सह-संस्थापक मृदु गुप्ता, एसआरएफ फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. वाई. सुरेश रेड्डी, पहले इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक रवि पोखरना, अमर उजाला वेब सर्विसेज के संपादक एवं बिजनेस हेड जयदीप कर्णिक, सिरोना हाइजीन के री-फाउंडर दीप बजाज, द अनलॉक कंपनी के सीईओ अरिजीत रे और हैप्पीनेस प्रोजेक्ट के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय स्टैंड-अप कॉमेडियन पापा सीजे शामिल हैं।

शॉर्टलिस्ट में कॉर्पोरेट जगत से लेकर जमीनी स्तर के नायकों तक की भागीदारी
इस वर्ष की शॉर्टलिस्ट में बड़े कॉर्पोरेट समूहों के साथ-साथ गैर-लाभकारी संगठनों (एनजीओ) और जमीनी स्तर पर काम कर रहे बदलाव के वाहकों को स्थान मिला है।

पर्यावरण और जिम्मेदार व्यवसाय: बिसलेरी इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, बिरलासॉफ्ट और कोलगेट-पामोलिव।

शिक्षा और संस्थागत प्रभाव: फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट, परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी और वाधवानी फाउंडेशन।

स्वास्थ्य और कल्याण: द हंस फाउंडेशन, मोबाइल क्रेच और एसबीआईएफ जीवनम।

जमीनी पहलें: बंधु पुरुलिया, अक्षधा फाउंडेशन, सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एसोसिएशन केरल, प्रोजेक्ट रिबाउंड, लोटस रेस्क्यू और वाइनपी डेवलपमेंट फाउंडेशन।

चेंज मेकर्स (व्यक्तिगत श्रेणी): द वॉशिंग मशीन प्रोजेक्ट के डॉ. नवजोत सिंह साहनी, आईआईटी मंडी के डॉ. सत्वशील पवार और वीवॉयस (WeVOIS) लैब्स के अभिषेक गुप्ता।

11 दिसंबर को होगा भव्य पुरस्कार समारोह
सबेरा 2026 का मुख्य पुरस्कार समारोह 11 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित एंबेसडर होटल के 'द डोम' में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य वक्तव्य नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के मिशन निदेशक डॉ. दीपक बाग्ला देंगे, जो जमीनी नवाचार पर प्रकाश डालेंगे। वहीं, समापन संबोधन वाधवानी फाउंडेशन की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपमा मुखर्जी रावत देंगी, जो बिना किसी शुल्क या इक्विटी शर्त के सामाजिक संगठनों को वित्तीय सहायता देने वाली वाधवानी ग्रांट्स पहल की जानकारी साझा करेंगी। समारोह में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट (www.sabera.co/registration/) पर पंजीकरण करा सकते हैं।
 

श्रेणीवार प्रमुख शॉर्टलिस्ट प्रविष्टियां 

1. पर्यावरण और उपभोग 
बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा. लि., डाबर इंडिया लि., बिरलासॉफ्ट लि., कोलगेट पामोलिव।

2. शिक्षा 
डाबर इंडिया लि., एक पहल शिक्षा समिति, फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इंडिया ट्रस्ट।

3. सशक्तीकरण 
अक्षधा फाउंडेशन, बंधु पुरुलिया, सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स एसोसिएशन केरल (सीपीएसएके), कलापुरी फाउंडेशन, मां फाउंडेशन, प्रोजेक्ट रिबाउंड।

4. स्वास्थ्य एवं कल्याण 
डाबर इंडिया लि., मोबाइल क्रेच फॉर वर्किंग मदर्स चिल्ड्रन, बंसी विद्या मेमोरियल ट्रस्ट, एसबीआईएफ जीवनम।

5. कृषि एवं ग्रामीण विकास
डाबर इंडिया लि. (हर्बल किंगडम), बाल्को (मोर जल मोर माटी प्रोजेक्ट)।

6. लैंगिक समानता 
जिंदल फाउंडेशन, स्वीकार - द रेनबो पेरेंट्स।
विज्ञापन

7. सर्वाधिक नवाचारी परियोजना
लोटस रेस्क्यू पीस एजुकेशन कल्चर क्रिएटिविटी सोसाइटी (रूपलेखा सिन्हा रॉय), वाइनपी डेवलपमेंट फाउंडेशन, द हंस फाउंडेशन।

8. व्यवहार परिवर्तन (विपणन-संचार)
आजाद रीड्स (नित्यश्री फाउंडेशन), कोलगेट पामोलिव इंडिया लि., आईक्वेस्ट मेटा सॉल्यूशंस (सुनंद संपत), न्यू स्ट्रीम मीडिया।

9. वर्ष का सामाजिक उद्यम 
स्टेम लर्निंग, केयर नेत्रम - गुडविजन इंडिया।

10. वर्ष की गैर-लाभकारी संस्था 
कंप्यूटर शिक्षा, परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी, सत्य स्पेशल स्कूल, वाधवानी फाउंडेशन।

11. वर्ष का जिम्मेदार व्यवसाय 
बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा. लि., कोलगेट पामोलिव इंडिया लि.।

12. वर्ष का सामाजिक नेतृत्वकर्ता 
अमिता पई (वन गुड स्टेप), गीता मुछाला (रोशनी फाउंडेशन), शिल्पश्री मुनिस्वामप्पा (कोलगेट पामोलिव), मोनिका वोहरा (बंसी विद्या मेमोरियल ट्रस्ट), नेहा उपाध्याय (विश्वदीप ट्रस्ट), दीपा मेनन (पीवीआर नेस्ट)।

13. चेंज मेकर्स
अभिषेक गुप्ता (वीवॉयस लैब्स), मामून अख्तर (समैरिटन हेल्प मिशन), अंजलि मखीजा (एसएम सहगल फाउंडेशन), डॉ. नवजोत सिंह साहनी (द वॉशिंग मशीन प्रोजेक्ट), डॉ. जॉर्जी अब्राहम (टैंकर फाउंडेशन), डॉ. सत्वशील पवार (आईआईटी मंडी), डॉ. शुचिन बजाज (सिग्नस मेडिकेयर), डॉ. सुरभि कुमारी (माइक्रोक्स फाउंडेशन), प्रियांक पटेल (नुक्कड़ रेस्टोरेंट), रवि किरण के.जी. (एएमबीए)।

(नोट: शॉर्टलिस्ट में शामिल होना अंतिम पुरस्कार के लिए चयनित होने का संकेत नहीं है; ग्रैंड जूरी के मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा होगी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें