भारत में शादियों के सीजन के बीच पारंपरिक परिधान ब्रांड मान्यवर और मोहे का नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर इतिहास रच रहा है। प्रचार कम्युनिकेशंस की ओर से डिजाइन किए गए इस कैंपेन में दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को फीचर किया गया है। महज तीन दिनों के भीतर तैयार किए गए इस कैंपेन ने 72 घंटों में सभी प्लेटफॉर्म्स पर करीब 300 मिलियन (30 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह कैंपेन भारत में अब तक के सबसे बड़े सेलिब्रिटी-लीड मोमेंट मार्केटिंग एक्टिवेशन में से एक माना जा रहा है। प्रचार कम्युनिकेशंस ने रश्मिका और विजय की जोड़ी को लेकर दर्शकों की भारी उत्सुकता का रणनीतिक फायदा उठाया और इसे वेडिंग सीजन के साथ सटीकता से अलाइन किया।
प्रचार कम्युनिकेशंस के निदेशक रक्षित जैन के अनुसार, मान्यवर के साथ उनके एक दशक पुराने संबंधों ने इस हाई-स्टेक्स कैंपेन को इतने कम समय में अंजाम देने का भरोसा दिया। मान्यवर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर वेदांत मोदी ने भी साफ किया कि ब्रांड को इस बड़े स्तर के कैंपेन को टर्नअराउंड करने के लिए केवल पांच दिन का समय मिला था, जिसमें प्रचार कम्युनिकेशंस की भूमिका अहम रही।
इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, "मन्यावर मोहे शादियों को भावनाओं और कहानियों के माध्यम से मनाने का एक खूबसूरत तरीका अपनाता है, और यही बात इस जुड़ाव को मेरे लिए खास बनाती है।"
विजय देवरकोंडा ने कहा, "यह अभियान मुझे इसलिए खास लगा क्योंकि यह रिश्तों की वास्तविक ऊर्जा और गतिशीलता को दर्शाता है।" एजेंसी निदेशक वेदांग जैन के अनुसार एक दशक से अधिक समय से मान्यवर और मोहे के साथ काम करना हमारे लिए हमेशा एक समृद्ध अनुभव रहा है। यह एक एक ऐसा ब्रांड है जो लगातार विकसित होने और खुद को बाजार में अग्रणी स्थापित करने का प्रयास करता है।
1993 में स्थापित प्रचार कम्युनिकेशंस और मान्यवर की यह लंबी साझेदारी कॉरपोरेट जगत को यह दिखाती है कि यदि सही डेटा, स्टार पावर और बेहतरीन कहानी का तालमेज हो, तो बेहद कम समय में भी एक बड़ा प्रभाव तैयार किया जा सकता है। यह कैंपेन ब्रांड मार्केटिंग और डिजिटल इंगेजमेंट के लिए एक नया इंडस्ट्री बेंचमार्क बन गया है।