भारतीय एफएमसीजी बाजार तेजी से 'एक्सपीरियंस बेस्ड मार्केटिंग' की ओर बढ़ रहा है। ऐसा ही एक बाजार हेयर कलरिंग का भी है। एक दौर था जब लोग मेहंदी या लोकल डाई का इस्तेमाल हेयर कलरिंग के लिए करते थे। इससे जहां बालों को नुकसान पहुंचता था वहीं, बाल जल्दी सफेद भी हो जाते थे। अब ऐसे ब्रांड्स आ गए हैं जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते। गार्नियर ऐसा ही एक प्रमुख हेयर कलरिंग ब्रांड है।
गार्नियर कलर कार में आने वाले लोग वर्चुअल ट्राई-ऑन की मदद से कलर कराने से पहले ही यह देख सकते हैं कि हेयर कलर होने के बाद उनका लुक कैसा होगा। इसके लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण करना होता है और इसके बाद फोटो क्लिक करके आप तुरंत देख सकते हैं कि विभिन्न फैशन शेड्स में आप कैसे दिखेंगे। यानी, कलर करने के बाद आपका लुक कैसा आएगा ये वर्चुअल ट्राई-ऑन आपको पहले ही बता देगा। इसके बाद आप अपनी पसंद का कलर गार्नियर कलर कार में मौजूद कलर एक्सपर्ट्स से करा सकते हैं।
गार्नियर कलर कार में आप चाहें तो गार्नियर ब्लैक नेचुरल से अपने बालों को नेचुलर ब्लैक लुक दे सकते हैं। अगर आपको अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट्स पसंद है तो भी आप गार्नियर कलर नेचुरल का इस्तेमाल करा सकते हैं। गार्नियर के कलर 'अमोनिया-मुक्त', 'क्रुएल्टी-फ्री' और 'वेगन' हैं जो आपके बालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह कलर कार बाजारों, हाउसिंग सोसायटियों, कॉर्पोरेट कार्यालयों, महिला मंडलों सभी के बीच पहुंच रही है। लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।