फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी छात्रों को दिखा रही सफलता की नई राह

विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2025 में 100% सीयूसीईटी (CUCET) स्कॉलरशिप हासिल करने वाले कुछ छात्र। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

उच्च शिक्षा प्राप्त करना और एक बेहतरीन करियर बनाना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन अक्सर आर्थिक तंगी होनहार छात्रों के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है। इसी परेशानी को समझते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 250 करोड़ रुपये की विशाल स्कॉलरशिप योजना पेश की है। इस योजना के जरिए अब पैसों की कमी किसी भी होनहार छात्र के सपनों के आड़े नहीं आएगी। 

विज्ञापन


CUCET 2026: 100% तक स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET2026) के जरिए छात्र 100% तक की स्कॉलरशिप हासिल कर सकते हैं। इस बजट में मोहाली कैंपस के लिए 200 करोड़ रुपये और लखनऊ के नए एआई ऑगमेंटेड कैंपस के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि छात्र अपनी सुविधानुसार परीक्षा का दिन और समय खुद चुन सकते हैं। आप अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, हालांकि परीक्षा केवल ऑनलाइन ही ली जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन के लिए इन लिंक पर जाएं: https://www.cuchd.in/scholarship या https://cucet.cuchd.in  
विज्ञापन


बोर्ड और राष्ट्रीय परीक्षाओं के शानदार अंकों पर भी छूट 
अगर आपने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, तो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आपके लिए ही है। 12वीं या ग्रेजुएशन में 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को सेमेस्टर फीस में 50% तक की भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा JEE Mains, MBA  एंट्रेंस  NATA  और CAT/MAT जैसी परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर भी शानदार स्कॉलरशिप के विकल्प मौजूद हैं। GATE पास करने वाले छात्रों को आठ महीने तक 12,500 रुपये प्रति माह की फेलोशिप भी दी जाती है। 

डिफेंस स्कॉलरशिप-देश के रक्षकों का सम्मान
देश की रक्षा करने वाले जवानों और शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान जताते हुए यूनिवर्सिटी  'शहीद  कैप्टन  विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप' और 'डिफेंस स्कॉलरशिप' जैसी योजनाएं चलाती है। इसमें रक्षा कर्मियों के बच्चों, युद्ध विधवाओं और आश्रितों को फीस में 20% तक की रियायत और आरक्षित सीटें दीजाती हैं। साथ ही सेना और सभी अर्धसैनिक बलों के परिवारों के लिए ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान स्कॉलरशिप’ के जरिए 12 अलग-अलग ऑनलाइन डिग्री कोर्सेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

खेल और सांस्कृतिक छात्रवृति
खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी 100% स्कॉलरशिप प्रदान करती है। खेलों में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 6.5 करोड़ रुपये सालाना बजट के साथ साथ-साथ हॉस्टल और स्पेशल डाइट जैसी अनेक सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं। 
विज्ञापन


हर वर्ग का रखा गया है खास ख्याल 
यूनिवर्सिटी समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। इसीलिए सिंगल गर्ल चाइल्ड और सिंगल पेरेंट (एकल अभिभावक) वाले बच्चों को फीस में 20% की छूट मिलती है। अनाथ बच्चों के लिए 50% तक की छूट का प्रावधान है, जबकि सगे भाई   बहनों और कर्मचारियों के परिवार वालों को भी फीस में 10% की रियायत दी जाती है। लाभान्वित छात्र साल 2012 से लेकर अब तक 1.30 लाख से ज्यादा छात्रों ने इन स्कॉलरशिप्स का फायदा उठाकर अपनी जिंदगी बदली है। तो देर किस बात की? अपने सपनों को सच करने की दिशा में आज ही पहला कदम बढ़ाएं। किसी भी स्कॉलरशिप को प्राप्त करने या उसके बारे में पूरी जानकारी के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.cuchd.in/scholarship पर लॉग इन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें