जहां तक परफॉरमेंस का सवाल है तो OPPO Reno14 5G में MediaTek Dimensity 8350 है जो कि पहले के मुकाबले 20% बेहतर परफॉरमेंस देता है, 30% कम पावर का इस्तेमाल करता है। ग्राफिक्स के लिए 6-core Mali-G615 GPU मिलता है। फोन में नैनो डुअल ड्राइव कूलिंग सिस्टम वेपर चैंबर मिलता है जिसके साथ एयरोस्पेस ग्रेफाइट भी है जो कि फोन को फोन को किसी भी कंडीशन में गर्म नहीं होने देता है चाहे आप लंबे समय तक हेवी गेमिंग ही क्यों ना करें।
बेहतर गेमिंग और मजबूत कनेक्टिविटी के लिए फोन में AI HyperBoost 2.0 और LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। एआई लिंकबूस्ट (AI Linkboost) किसी भी इलाके में भरपूर नेटवर्क की गारंटी देता है, चाहे आप बेसमेंट में हों या लिफ्ट में। यदि आप गेमर हैं तो ये फोन आपके लिए खासतौर पर है, क्योंकि इसमें आपको AI Game Highlights मिलता है जिसकी मदद से आप गेम के खास मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेंगे।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0.2 मिलता है। इसके साथ Trinity इंजन मिलता है जो कि CPU और GPU को बेहतर तरीके से मैनेज करता है। फोन को 3 ColorOS अपडेट मिलेगा और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। फोन के साथ Google Gemini का भी सपोर्ट दिया गया है जो कि Notes और Calendar के साथ काम करेगा। फोन में AI VoiceScribe, AI Translate, AI Call Assistant और AI Mind Space जैसे AI फीचर्स मिलते हैं जो कि आपकी प्रोफेशनल प्रोडक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काफी हैं।
AI VoiceScribe- यह आपके वीडियो, मीटिंग्स और कॉल्स के लिए रीयल-टाइम ट्रांसलेशन, सबटाइटल्स, और सारांश प्रदान करता है। जैसे ही कोई एप या कॉल शुरू होती है, Aqua Dynamics की एक प्रॉम्प्ट आपको इसे एक्टिवेट करने का सुझाव देती है।
AI Translate- Reno14 सीरीज का Translate एप बेहद की काम है और यह आसान ट्रांसलेशन टूल्स प्रदान करता है। इसकी मदद से आप कैमरे के जरिए भी अनुवाद कर सकते हैं।
AI Call Assistant- AI Call Summary आपके कॉल के दौरान उन्हें रिकॉर्ड करता है और AI की मदद से सारांश या पूरा ट्रांसक्रिप्ट तैयार करता है जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते हैं।
AI Mind Space-Reno14 5G में मौजूद AI Mind Space एक सेंट्रल हब की तरह काम करता है, जहां आपके सेव किए गए लेख, फोटो, चैट्स और शेड्यूल एक ही जगह मिल जाते हैं। यह मायने नहीं रखता कि आपने कंटेंट किस एप में सेव किया, बस AI Mind Space में सर्च करें
तो परफॉरमेंस के मामले में भी फोन ने निराश नहीं किया। हमने फोन को लगातार इस्तेमाल किया, कई सारे एप्स एक साथ ओपन किया, ब्राउजर में एक साथ करीब 30 टैब्स को ओपन किया लेकिन फोन ढीला नहीं पड़ा। फोन में O+ Connect का भी सपोर्ट मिलती है जिसकी मदद से आप विंडोज या मैक कंप्यूटर पर फाइल को आसानी से शेयर कर सकते हैं।