फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्स फिल्म फेस्टिवल: आलिया ने बिखेरा जलवा, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ज्वैलरी कलेक्शन से बढ़ाई खूबसूरती

सार

रिया कपूर द्वारा डिजाइन किए गए खास आउटफिट के साथ आलिया भट्ट ने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की हाई ज्वैलरी कलेक्शन के चुनिंदा पीस पहने, जिनमें सीलोन सैफायर और डायमंड की शानदार कारीगरी देखने को मिली।
विज्ञापन
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ज्वैलरी पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की विशेष रूप से तैयार की गई सैफायर और डायमंड ज्वैलरी पहनकर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित रेड कार्पेट्स में से एक पर आधुनिक सुंदरता और बेहतरीन कारीगरी का शानदार संगम पेश किया।
विज्ञापन


रिया कपूर द्वारा डिजाइन किए गए खास आउटफिट के साथ आलिया भट्ट ने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की हाई ज्वैलरी कलेक्शन के चुनिंदा पीस पहने, जिनमें सीलोन सैफायर और डायमंड की शानदार कारीगरी देखने को मिली।

इस खास ज्वैलरी कलेक्शन में स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सैफायर रिंग्स और आधुनिक डिजाइन वाला डायमंड पेंडेंट शामिल था। इन सभी ज्वैलरी पीसेज में बेहतरीन डिजाइन, नफासत और हल्की लेकिन शानदार लग्जरी का खूबसूरत संतुलन दिखाई दिया।

इस कलेक्शन की खास झलकियों में व्हाइट क्वार्ट्ज ब्रियोलेट ईयररिंग्स शामिल थे, जिनमें 3 कैरेट के पियर-शेप्ड के ईयररिंग्स को व्हाइट क्वार्ट्ज ब्रियोलेट्स के साथ तैयार किया गया था। इसकी फ्लूइड कटिंग और रोशनी के साथ सहज मूवमेंट इसकी खासियत रही।

आलिया के लुक को और आकर्षक बनाने के लिए सीलोन सैफायर ओवल रिंग शामिल की गई, जिसमें 8 कैरेट का ओवल आकार का सीलोन सैफायर समुद्र जैसी गहराई वाले नीले रंग के साथ जड़ा गया था। इसके चारों ओर लगे राउंड डायमंड्स उसकी चमक और रंग को और निखार रहे थे।

इसके अलावा पियर-शेप्ड सीलोन सैफायर रिंग भी लुक का हिस्सा रही, जिसमें 8.8 कैरेट का सीलोन सैफायर लगा था, जो गिरती हुई बारिश की बूंद जैसा आकर्षक दिखाई देता है और अपनी गहराई व पारदर्शिता के लिए खास रहा।

लुक को पूरा करने के लिए 4 कैरेट का पियर-शेप्ड डायमंड पेंडेंट पहना गया, जिसका लंबा और संतुलित डिजाइन रोशनी की खूबसूरत चमक पैदा कर रहा था।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह प्रस्तुति मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की बेहतरीन कारीगरी, उच्च गुणवत्ता वाले रत्नों और आधुनिक डिजाइन पर फोकस को दर्शाती है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय फैशन और सांस्कृतिक मंचों पर भारतीय ज्वैलरी कला की बढ़ती वैश्विक पहचान को भी सामने लाती है।
विज्ञापन

इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां फैशन, कला और कारीगरी का संगम देखने को मिलता है। आलिया भट्ट के साथ इस सहयोग के जरिए हम ऐसी ज्वैलरी पेश करना चाहते थे जो कालातीत खूबसूरती को दर्शाने के साथ-साथ मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की उत्कृष्ट डिजाइन और बारीक कारीगरी को भी प्रदर्शित करे।”

यह प्रस्तुति वैश्विक फैशन और लग्जरी प्लेटफॉर्म्स पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की लगातार बढ़ती मौजूदगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड की मजबूत पहचान को भी दर्शाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें