फिल्म से डेब्यू कर रही वरीना हुसैन का ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं वहीं गाने में दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। फिल्म के पहले गाने चोगाड़ा में जहां आपको दोनों गरबा खेलते हुए नजर आए थे अब दूसरे गाने में दोनों की बीच की दूरियां दिखाई दे रही है।
बात करें फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।
इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
5 अक्टूबर को नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने वाली लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से होगी। सनी देओल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और इस फिल्म से उनके बेटे करण देओल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
यहां देखें गाना