जगदीशपुर गांव के पास सड़क किनारे आग लग गई। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर मौजूद अन्नू मिश्र, प्रबोध सिंह, मन्नू सिंह और नीरज सिंह आदि ने पानी और मिट्टी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। हुआ यूं कि सकरा गांव निवासी किसान छुन्नू पंपिंग सेट चलाने के लिए बाइक पर डीजल लेकर बावन से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर गांव के पास बाइक से डीजल का केन गिर गया और डीजल रोड पर फैल गया। यहीं पर सड़क किनारे मधुर पाल और रामचंद्र के होटल की भट्ठियां जल रही थीं। इससे आग भड़क गई। इससे पास के टैक्सी स्टैंड की सवारियां भी दहशत में आ गईं। आग बुझने पर लोग शांत हुए।