फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गूंज रहा बम-बम भोले

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कंधे पर सजी हुई कांवड़ लिए आ रहे शिवभक्तों के बम-बम भोले के उद्गार से हाईवे गूंज रहा है। हाईवे पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों में डीजे पर बज रहे भोले के गीतों पर कांवड़िए थिरकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हाई-वे जहां देखो वहां भगवा कपड़े पहने बम-बम भोले का उद्गार करते हुए कंधे पर कांवड़ लिए चले आ रहे कांवड़िए नजर आ रहे हैं। सेवा शिविरों में भोले का प्रसाद ग्रहण कर कांवड़िए भोलेशंकर के गीतों पर नाचते नजर आ रहे हैं। ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप आदि वाहनों में डीजे लगाकर समूह में थिरकते आ रहे कांवड़िओं के दर्शन को हाई-वे पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ वाहनों में शिवभक्त शिवशंकर का भेष धारण कर तांडव कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। सेवा शिविरों के सेवादार कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण करने और कुछ देर आराम करने की मनुहार करते हुए उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए। सुबह के समय दूर के और शाम होते-होते रामपुर के निकट स्थित स्थानों के कांवड़िए शहर से गुजरने शुरू हो गए। सावन केअंतिम सोमवार को भोलेशंकर का जलाभिषेक करने को कांवड़ लाने वालों में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी शामिल हैं। भक्ति के जोश में भरे कांवड़ियो को थकान का अहसास तक नहीं है। बम-बम भोले कहते हुए कांवड़िए चलते जा रहे हैं, बस चलते ही जा रहे हैं कि समय पर अपने गांव या शहर केशिवालय में पहुंच जाएं। हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि शरिवार को बरेली की ओर जाने वाले कांवड़िए शहर से निकल रहे हैं। देर रात में शहर के कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। शहर में श्रम कार्यालय परिसर, अंबेडकर पार्क और रोडवेज डिपो में कांवड़िए आराम करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें