फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार की भिड़ंत में 16 लोग घायल

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दुल्हन को विदा कराकर जा रही बोलेरो हाईवे किनारे खड़ी स्कोडा कार से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन पलट गए। एक कार तो खड्ड में जाकर गिरी। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित सोलह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के कस्बा शंाति कालोनी निवासी गुलोक हलधर शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे बोलेरो द्वारा गढ़ मुक्तेश्वर से शादी के बाद पत्नी को विदा कराकर ला रहा था। बोलेरो में जगदीश की पत्नी शोभा, गोविंद की पत्नी रिंकी, बीबी जैन की पुत्री सीमा, नीतू, पिंकी, अनुराधा, सुनील हलधर तथा चालक ओमप्रकाश सवार थे। नगर से एक किलोमीटर ग्राम विसारतनगर के पास अचानक बोलेरो चालक को नींद आ गई। जिससे बोलेरो हाईवे किनारे खड़ी स्कोडा कार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए। दोनों कारों में सवार ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में कार से बाहर निकाला गया। सीओ जोगिंद्र लाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर चालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, शाम पांच बजे मुरादाबाद के मझोला निवासी सुनील ढींगरा रुद्रपुर से कार द्वारा अपने घर जा रहे थे। कार में उनकी मां सरोज रानी ढींगरा, पत्नी निशा डींगरा, बच्चे नमन व अमन थे। विसारतनगर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में सभी पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें