फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ समेत दो एसीएमओ के हुए तबादले

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सेहत महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत तीन अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई में तीनों अफसरों को लखनऊ अटैच किया गया है। नए सीमएओ के आने तक एसीएमओ डा. एमएल पुष्कर को सीएमओ का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन

शासन से प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल के आदेश आते ही, विभाग में हड़कंप मच गया। यह स्थिति होना भी स्वाभाविक था। दरअसल एक साथ तीन चिकित्सा अधिकारियों के तबादले के आदेश आना और उन्हें अटैच कर सजा की श्रेणी में लाने से सभी भौचक्के हैं। प्रशासन से लेकर कई विभागों में यह हड़कंप पहले मच चुका था। लेकिन जो तस्वीर इन दिनों नजर आ रही थी, उससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर गाज गिरना मुश्किल माना जा रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से महकमे में उथल-पुथल मच गई है। इन अफसरों के बदले नया चेहरा कौन होगा, अभी निश्चित नहीं हुआ है। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार जैन के स्थान पर एसीएमओ डा. एमएल पुष्कर को सीएमओ का चार्ज सौंप दिया गया है। वहीं एसीएमओ डा. बीएन चौबे और एसीएमओ डा. एसबी पांडे को भी राजधानी संबद्ध किया गया है। जो जिम्मेदारी इन अफसरों पर थी, उन्हें डिप्टी सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें