फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्किंग अभियान में लगे अतिक्रमण पर निशान

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका ने अतिक्रमण पर मार्किंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया। अवैध कब्जेदारों को अल्टीमेटम दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि खुद नहीं हटाते हैं तो होगी कार्रवाई।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए पालिका ने मार्किंग अभियान शुरू किया है। उन्होंने अवैध निर्माणों पर निशान लगाकर, कब्जेदारों को चेतावनी भी दी है। मंगलवार को यह अभियान पानदरीबा से शुरू हुआ। पालिका की टीम ने यहां अवैध निर्माणों को पहले चिन्हित किया और फिर उन पर निशान लगवाए। इसके बाद चुकशाह मियां और फिर दो महला रोड रोड पर भी यही कार्रवाई की गई। दुकानों और मकानों के आगे निकले छज्जों और नालियों के ऊपर बने स्लैब्स और दीवारों को अवैध करार देते हुए निशान लगाए गए। यह कार्रवाई शुतुर खाना होते हुए चौकी रजड़ तक कायम रही। पालिका अफसरों ने एनाउंस कर अतिक्रमण कारियों को चेताया भी, साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है। यह कार्रवाई कर अधीक्षक जीपी गौतम के नेतृत्व में हुई। इस दौरान पालिका के सिब्तेनवी व अन्य अफसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


यदि तीन दिन में अतिक्रमण खुद नहीं हटाते हैं तो पालिका द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया जाएगा। इसका खर्च भी अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा।
निहाल चंद्र, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें