फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दो डाक्टरों को सीएमएस का नोटिस

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल का बुरा हाल है। मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है तो चिकित्सकों की संख्या में कमी दिखने लगी है। यहां चिकित्सक बीआरएस लेने के तो इच्छुक हैं ही , कई चिकित्सक बिन बताए घर पर आराम भी फरमाने में लगे हैं। उनकी कोई खबर न होने पर अब सीएमएस ने कार्रवाई का मूड बना लिया है। उन्होंने लापरवाह दो चिकित्सकों के घर कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज हो और मरीजों का विश्वास बढ़े, सरकार इस प्रयास में लगी है। लेकिन डाक्टरों की कम संख्या से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। ऐसे दो चिकित्सकों पर कार्रवाई करते हुए, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नोटिस भेजा है। ईएमओ (आपातकालीन चिकित्सक अधिकारी) पद पर कार्यरत मुरादाबाद निवासी डा. अहमद 28 अप्रैल से बिन बताए अवकाश पर चले गए है। उन्होंने अब तक आने की खबर नहीं दी है। रुद्रपुर (उत्तराखंड) निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डा. सचिन अरोड़ा नई नियुक्ति में जिला अस्पताल भेजे गए थे। यहां उन्होंने 23 मार्च को ज्वाइन किया, जिसके चार से पांच दिन बाद वह बगैर बताए चले गए। इसकेबाद उन्होंने कोई सूचना नहीं दी। सरकारी चिकित्सकों की इस बेपरवाही से अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है।
विज्ञापन



दोनों चिकित्सक बिन बताए अवकाश पर चले गए हैं। शासन को इससे सूचित करा दिया गया है। कोई सूचना न दिए जाने पर अब उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
डा. एके शर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें