राठ(हमीरपुर)। दो दिन पहले शादी में डीजे ले जाने के बहाने भाड़े पर ले गए लोडर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश मुस्करा कसबा निवासी लोडर चालक शिवदयाल को झांसा देकर लोडर भाग गए थे। डकोर पुलिस ने बाइक गिरोह से कुछ चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं।
शनिवार की रात डकोर पुलिस ने कुछ बाइक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर डकोर पुलिस ने लोडर बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।