राठ (हमीरपुर)। चरखारी रोड मोहल्ला नईबस्ती हड्डी के पुलिया के पास मामूली विवाद में युवक ने भतीजी और भाभी को जमकर पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीताराम की पत्नी गिरजा (35) ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पुत्री वीरवती (16) के साथ जानवरों का दूध दुह रही थी। उसी दौरान उसका देवर हरगोविंद नशे में आया और गालियां देने लगा। उसने रोका तो हरगोविंद ने डंडा उठाकर उसकी पुत्री के नाक और पैरों पर मार दिया। जिससे उसकी पुत्री घायल हो गई। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा।