फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र बंद मिले तो कराएं एफआईआर

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों और मंडी सचिवों की बैठक ली। बैठक में चार केंद्र प्रभारियों द्वारा खरीद में शिथिलिता पाई गई। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि केंद्र बंद पाए जाने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के लिए जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानों की अनावश्यक भीड़ न लगे। इसके लिए छोटे किसानों का गेहूं सबसे पहले तौला जाए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं की खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पाया कि गोहांड, कु छेछा, इंगोहटा व सरीला के प्रभारी खरीद में शिथिलिता बरत रहे है। उन्होंने मंडी सुमेरपुर में भी चबूतरों को खाली करने के संबंध में कड़ी फटकार लगाई। बैठक में मौजूद जिला नोडल अधिकारी एचजीएस पुंडीर ने बताया कि सभी 26 केंद्रों में 35709 एमटी के सापेक्ष 17710 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। जिलाधिकारी ने कहा किउप जिलाधिकारी प्रतिदिन केंद्रों का निरीक्षण करें। केंद्र बंद पाए जाने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ धारा 151 के तहत एफआईआर दर्ज कराएं। ऐसे प्रभारियों को 15 दिन बाद जमानत दें। जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने संबंधित अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्रो पर छोटे किसानों द्वारा लाए गए गेहूं को प्राथमिकता पर तौल कराई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें