फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला तहसील क्षेत्र के भैंसाए गांव ग्रामीण लेखपाल के रवैये परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क के लेखपाल किसी भी आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाता। ग्रामीणों ने शपथ पत्र के साथ डीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन

भैंसाए गांव में लेखपाल कामता प्रसाद द्विवेदी तैनात है। गांव के रामप्रकाश, कल्लू, बृजनंदन, कमलेश कुमार ने शपथ पत्र देकर उसकी शिकायत की है। गांव के उमादत्त द्विवेदी, अरविंद कु मार, शिवनंदन, लल्लूराम सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप लगाया है। लेखपाल आय जाति प्रमाण पत्र के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए पैसों की मांग करते हैं। साथ ही शादी अनुदान के फार्म और खसरा आदि बनाने में भी वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें