फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हाफिजों की दस्तारबंदी

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बाबा नूरे निजामी दारुल उलूम निजामियां में हिज्फ करने वाले आठ हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर नामी गिरामी मौलाना व शायर बुलाए गए। यह जलसा पूरी रात चला। मदरसा नूरे निजामी में बीती रात हुई दस्तारबंदी के मौके पर हजरत अल्लामा आमिर मसूदी, मौलाना हाशिम अशर्फी, मौलाना शोयब आलम इलाहाबादी व शायर बतलूब मंजर लखनवी अरशद कानपुरी, कारी अब्दुल जमी ने नातें रसूल पेश कीं। वहीं मौलानाओं ने इल्म व कुरान पढ़ने के फायदे बताए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेह खान व हाजी वहीद निजामी, अनवार की सदारत व मौलाना अताउरहरमान सहित कई आलिम मौलाना व हाफिज मौजूद रहे। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद मुंशीर खां, सईद अली, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद रज्जाद, मोहम्मद इरशाद, अब्दुल अजीज, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद हारून की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर मदरसा के संस्थापक शरीफउद्दीन व्यवस्था प्रबंधक अब्दुल मजीद व सदर मुदर्रिस अबरार अहमद रब्बानी ने मदरसे के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें