फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों की कलम बंद हड़ताल शुरू

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से संघ ने सोमवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बदनपुर गांव में अमीन संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदौरिया पर उस समय प्राणघातक हमला किया गया जब वह 2 मई को बकाएदारी वसूलने गांव गए थे। तभी गांव निवासी बकाएदार रामबरन ने जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए हमला किया और कागजात फाड़ डाले जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न करने से अमीन संघ आक्रोशित है। सोमवार को अमीन संघ ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष जगदीश दीक्षित ने कहा कि संघर्ष के इस आंदोलन में न्यायिक लड़ाई को आखिरी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संघ के महामंत्री संजीव कुमार, अरूण कुमार मिश्रा, जयकरन सचान, परमानंद यादव, विक्रम सिंह, अब्दुल, संतोष बाजपेई, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर अमीर संघ के साथ राजस्व संग्रह चपरासी भी अमीन संघ की इस लड़ाई में कूद पड़ा है। चपरासी संघ के अध्यक्ष छोटे खां मंसूरी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर संघ के महामंत्री संजीव कुमार शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार हमले के विरोध में तहसील परिसर में अमीनों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष श्रीप्रकाश बुधौलिया ने कहा कि यदि 8 मई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे मंडल में हड़ताल कर दी जाएगी। तहसील अध्यक्ष मुश्ते हसन ने कहा कि पुलिस की लचर व्यवस्था से अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिससे संघ के लोगों में खासा आक्रोश है।
धरना प्रदर्शन के दौरान अमीनों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुरेश सैनी, रामरतन, शफीक अहमद, शेख जमील, लखन लाल, महावीर मिश्रा, सखावत अली, धर्मेंद्र दीक्षित, शिवचरन राजपूत, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें