फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की तालाब में डूबने से हुई मौत

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कसबे से तीन किमी दूर चरखारी रोड पर जानवर चराने गया वृद्ध तालाब में गिर गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी भागवत लोधी उर्फ सत्तीदीन (75) कसबे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दो भैंसें चराने के लिए चरखारी रोड पर बरा कुइया फैलू यादव के खेत के नजदीक पहुंचा। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12 बजे वहां पर बने एक गहरे तालाब के किनारे वृद्ध शौच करने लगा। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी में डूब गया। काफी देर बाद चरवाहों ने तालाब में उसे देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन घटना स्थल पहुंचे लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें