फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता दिवस आज व 13 को

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी एचजीएस पुंडीर ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शासन से आए निर्देशों के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि 8 व 13 मई को सभी निकायों में जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को कम्युनिकेशन प्लान के संबंध में सूचनाएं मांगी। सहायक कार्मिकों की आवश्यकता के बारे सूचना देने के लिए कहा गया। कार्मिकों की सूची जिला विज्ञान अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। एडीएम ने यातायात प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी व एआरटीओ से हल्के/भारी वाहनों की आवश्यकता संबंधी जानकारी ली। बैठक में मौजूद अधिशाषी अधिकारियों से कराने वाले संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अपमार्जित मतदाताओं की सूचना ली गई। मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन एवं वीडियोग्राफी की सूचना उप जिलाधिकारी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें