फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल गिराई

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव में प्राथमिक स्कूल की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को गिराए जाने से तनातनी हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

परछा गांव में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण प्रधान परवेज खान और अध्यापक के सहयोग से कराया जा रहा है। इसी विद्यालय के बगल में रह रहे लाला निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल की जमीन पर अपना हक जता रहा हैं। उसने यह कहते हुए बाउंड्री गिरा दी कि उसकी जमीन दबाई जा रही है। इससे प्रधान व दूसरे पक्ष में तनातनी हो गई। इस मामले को लेकर प्रधान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार जगदीश पटेल पुलिस के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में जमीन की नापजोख कराई जाएगी। इसी के बाद बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। कहा कि किसी भी हालत में स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें