फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने मनाया मजदूर दिवस

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मई मजदूर दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की मुखालफत की। साथ ही केंद्र सरकार को पूंजीवादी नीतियों का पोषण करने वाली सरकार बताया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजी पतियों को करोड़ों का अनुदान देने में हिचकती नही है। जबकि देश का मजदूर व किसान की हालत बद्तर होती जा रही है। पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में नगर के अंबेडकर पार्क में एक मई मजदूर दिवस पर सभा में जिलामंत्री रघुनंदन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीवादी नीतियों का समर्थन कर रही है जबकि देश का मजदूर, किसान व आम आदमी को समस्याएं खाये जा रही हैं। आम जनता के पक्ष में सरकार कुछ भी नही कर रही है। लोग महंगाई के बोझ से दबे दो जून की रोटी के लिए तरस रहे है। किसान फसलें बर्बाद होने से परेशान है। इसी तरह केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता की नहीं सुन रही है। इस मोैके पर मजदूर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। किसान को 4 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराए और खाद व डीजल के लिए गरीब रेखा के नीचे का कार्ड बनाया जाए। इस मौके पर मनीराम वर्मा, ताहिर खान, खलील अहमद, लोक भूषण, रफीक अहमद, महेश धुरिया, कल्लू धुरिया मौजूद रहे। इसी तरह बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच ने भी मजदूरो की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने मजदूरों को काम देने की मांग की है। ज्ञापन देने में बदन सिंह, अशोक कुमार, रंजना देवी, प्रियंका देवी, राघवेंद्र कुमार व तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें