भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। नववर्ष 2012 शुभ कामना संदेश के साथ कैश ही कैश ऑफर के लकी ड्रा में कसबे के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 10 हजार का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। सोमवार को क्षेत्र के विज्ञापन प्रतिनिधि मुनीर खान ने बैंक शाखा में पहुंचकर 10 हजार रुपए का चेक शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा को सौंपा। इस मौके पर बैंक कैशियर ज्ञानमूर्ति पांडेय, अजय पंाडेय सहित बड़ी संख्या में मौजूद बैंक खाता धारकों ने शाखा प्रबंधक को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।