राठ(हमीरपुर)। रामायण की सीडी लेने गई युवती को दुकानदार ने अश्लील सीडी पकड़ा दी। दो दिन बाद युवती गांव से दुकानदार को सीडी लौटाने गई तो उसने अश्लील सीडी को लेकर जमकर हंगामा किया। नाराज युवती दुकान में सीडी फेंक कर चली गई। बाजार में यह चर्चा जोरों पर रही।
कोतवाली क्षेत्र के पथनौड़ी गांव की एक युवती तीन दिन पहले कोटबाजार में सीडी की दुकान से रामायण की चार सीडी का सेट ले गई थी। युवती ने रामायण की सीडी घर में देखी तो उसमें अश्लील फिल्म चलने लगी। इस पर घर में हंगामा हो गया। चर्चा है कि उन चार सीडी में दो सीडी अश्लील फिल्मों की थी। सोमवार दोपहर युवती अश्लील सीडी लेकर दुकानदार के पास पहुंची और दुकानदार को जमकर फटकारा। मालूम हो कि कसबे में बिना लाइसेंस के आधा सैकड़ा से अधिक दुकानदार अश्लील सीडी बेचने का काम करते हैं।