फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद प्रांगण में मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान टांय टांय फिस्स साबित हुई। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के समस्त बीएलओ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां बैठना था लेकिन कोई 12 बजे पहुंचा तो कोई दोपहर 2 बजे। कुछ तो शाम तक नहीं पहुंचे। संयोग से अभियान की जांच करने मंडलायुक्त भी पहुंच गए जो लापरवाही देख कर अचंभे में पड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी हो कि निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम जोर शोर से चल रहा है। प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जो कोई भी 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो उसना नाम सूची में आ जाए लेकिन अधिकारियों और बीएलओ की लापरवाही देख कर अफसरान खुद आश्चर्य में हैं। जानकारी हो कि आज नगर पालिका में सूची का पुनरीक्षण आयोजित था। सुबह से लेकर 2 बजे तक इक्का दुक्का बीएलओ की सीट छोड़ सभी खाली थी इसी बीच मंडलायुक्त प्रज्ञान राम मिश्र पहुंच गए तो सबकी पोल खुल गई। मजे की बात तो यह रही कि मंडलायुक्त के पहुंचने की खबर मिलते ही सभी बीएलओ को दोपहर 2 बजे तक हांफते हांफते नगर पालिका पहुंच गए। पालिका ईओ, श्री राय ने बताया कि आज कुल 803 लोगों नाम बढ़वाने के लिए आए जबकि केवल 13 लोगों ने नाम कटवाने का फार्म जमा किया।

अनुपस्थित बीएलओ को नोटिस
भदोही। जिलाधिकारी ने नगर पालिका में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके लिए तहसीलदार को भी दोषी मानते हुए उनसे जवाब तलब करने के साथ साथ समस्त समय से नहीं पहुंचने वाले बीएलओ को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि जो कुछ आज नगर पालिका में देखने को मिला वह बर्दाश्त के बाहर है। कहा कि इसमें काफी लापरवाही तो तहसीलदार की थी जिन्होंने काफी लोगों को सूचना ही नहीं दी थी। इसके अलावा कई बीएलओ तो सूचना होने के बाद भी नहीं पहुंचे थे। ऐसे सभी लोगों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें