फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद किशोर का गंगा में उतराया शव

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के इटहरा गंगा घाट पर गंगा में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद उतराया मिला। किशोर केे शव की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अपने नानी और चचेरे मामा के साथ विकास (16) गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान के वक्त वह गहरे पानी में चला गया इससे उसकी डूबने से मौत हो गई थी। मृतक विकास के शव को ढूंढने के लिए दिन में भी गोताखोर गंगा नदी में डुबकी लगाते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार की सुबह आठ बजे अचानक बालक का शव उतराया देख सभी पहचान गए। घर में सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन तत्काल घाट की ओर दौड़ पड़े। बेटे के शव को देखकर परिजन उससे लिपटकर रोने लगे। घाट के गोताखोरों द्वारा बताया गया कि किशोर नदी की गहराई में चला गया और उसका कोई अंग मिट्टी में फंस गया था। डुबकी लगाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा था। किशोर का जब पेट पानी से फूला तो उसका शव उतरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें