फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगी

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। आए दिन दुर्घटना का सबब बन चुके जीटी रोड औराई चौराहे पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस व यातायात पुलिस की ड्यूटी सोमवार से लगाई गई है। ज्ञात है कि आए दिन चौराहे पर सड़क दुर्घटना होने के चलते लोग घायल हो जाते हैं। गत दिनों पुलिस अधीक्षक की भी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई थी।
विज्ञापन

जीटी रोड औराई चौराहे पर सोमवार से ट्रैफिक पुलिस व नागरिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। चारों सड़क पर एक एक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जबकि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहेगी। जिससे की कोई दुर्घटना न हो सके। ज्ञात है कि आए दिन चौराहे पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर अक्सर किसी बड़ी घटना की संभावना बनी रहती है। गत दिनों पुलिस अधीक्षक की भी गाड़ी चौराहे पर एक ट्रक से भिड़ते भिड़ते बच गई थी। जिसके बाद एसपी ने चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस व पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया था। सोमवार से यहां ड्यूटी लगा दी गई है। बीच में ट्रैफिक पुलिस को जहां सिगनल देने के लिए तैनात किया गया है वही चारों सड़क पर एक एक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कदम से चौराहे पर हो रही दुर्घटनाओं में कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें