गोपीगंज। जिलाधिकारी ने जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार को विपणन शाखा के द्वारा स्थापित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जनपद भ्रमण के दौरान विपणन शाखा के द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र गोपीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएमआई चंद्रभान पांडेय अनुपस्थित पाए गए। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एसएमआई चंद्रभान पांडेय को दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। काश्ताकारों को जो टोकन दिया जा रहा रहा था, वह कच्चा रजिस्टर पर अंकित कर नंबर दिया जा रहा था। इसके अलावा किसानों को खाद्यान्न खरीद की रसीद भी तुरंत नहीं जारी की जा रही थी। जांच के दौरान केंद्र पर चेक बुक उपलब्ध नहीं मिला। क्रय केंद्र पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। औचक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे।