फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने लौटाए रिश्तेदारों के मोबाइल

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो बहनों से दुराचार और उनकी हत्या के मामले के खुलासे के लिए जुटाए गए तमाम मोबाइल और सिम कार्ड सीबीआई ने वापस कर दिए हैं। हालांकि लड़कियों के पिता और भाई के मोबाइल अभी भी सीबीआई के कब्जे में हैं। इन्हें जल्दी ही वापस करने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, 27 मई की रात हुई इस घटना के मामले में लड़कियों को रात दस बजे के करीब ले जाने तक की स्थिति आरोपी और पीड़ित पक्ष के बयानों से मेल खा रही है। इसके बाद रात के अंतिम पहर में बेटियों के शव पेड़ से लटके देखे गए। इस बीच रात के करीब पांच घंटों में लड़कियों के साथ क्या हुआ? सीबीआई ने यह जानने के लिए पुलिस ने आरोपी पप्पू का मोबाइल पहले ही हासिल कर लिया था। बड़ी लड़की का टूटा हुआ बिना सिम का मोबाइल भी सीबीआई ने ले लिया था। हालांकि इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि टीम को इससे पूर्व सिम की कॉल डिटेल के अलावा कोई क्लू नहीं मिल सका।
इस सिलसिले में सीबीआई ने पीड़ित परिवार के मुखिया, लड़कियों के भाई, नवीगंज (दातागंज) निवासी बेटियों के दो मामा, हराड़ी गांव निवासी फूफा समेत ऐसे कई लोगों के मोबाइल और सिमकार्ड ले लिए थे, जिन पर कई बार बात की गई थी। इन नंबरों के सहारे सर्विलांस सेल ने तमाम जांचें कीं और सीबीआई ने टेस्ट के दौरान पूछताछ के लिए सवाल तैयार किए। अब सीबीआई ने लड़कियों के पिता और भाई को छोड़कर बाकी सभी लोगों के सिम और मोबाइल वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन


सिम विक्रेता पर होगी कार्रवाई
बदायूं। मामले में बिना आईडी सिम बेचने वाले केशव मोबाइल सेंटर के स्वामी पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना से कुछ समय पहले ही बड़ी ल़ड़की ने इसी दुकान से मोबाइल खरीदा था। उस वक्त बिक्रेता ने लड़की से कोई आईडी नहीं ली थी। सीबीआई की जांच में यह जानकारी हुई। सूत्रों के के मुताबिक सीबीआई पहले चरण में इस घटना के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। इसके बाद मोबाइल शॉप के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें