फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर सीखने को समर कैंप में जुटे बच्चे

Fri, 23 May 2014 05:33 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। संतोष कुमारी-श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार से समर कैंप शुरू हो गया। पहले दिन बच्चों ने खेलकूद की ट्रेनिंग ली। मनोरंजन भी किया। शतरंज में भी हाथ आजमाए।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में कैंप शुरू होने पर बच्चों ने गोलाफेंक, भाला फेंक, बालीबॉल, टेनिस, कबड्डी, कैरम, लंबी कूद आदि के गुर सीखे। सुभाषचंद्र मिनोचा ने बच्चों को समर कैंप की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अच्युत त्रिपाठी ने बच्चों को शतरंज खेलना सिखाया। वैदिक गणित का भी अभ्यास कराया गया। योगा के जरिए उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। बच्चों ने कई तरह के आसन भी किए। बच्चों की टीमें बनाकर खेलकूद में भी हिस्सा लिया। टेबिल टेनिस प्रशिक्षक मनोज थरेजा ने बच्चों से संवाद भी किया। स्कूल के प्रबंधक रतन जिंदल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कमलेश वार्ष्णेय, तारेश अग्निहोत्री, रामकुमार आदि ने कैरम और चैस का खेल बच्चों के साथ शेयर किया। कैंप सात दिन तक चलेगा। बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जूडो और कराटे का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें