फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो दिनभर झेलना होता है जाम का झाम

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराती चौक जाने वाले सभी रास्तों पर हो गया कब्जा
विज्ञापन

बदायूं। शहर के अति व्यस्त रहने वाले खैराती चौक से जाने वाले सभी रास्ते बुरी तरह से अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। खैराती चौक से हलवाई चौक, घंटा घर, नेहरू चौक और छह सड़का की ओर जाने वाली सड़कें अब पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हैं। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ को पहले ही दुकानदारों ने निगल लिया था अब दुकानों का सामान सड़क पर रखा दिखता है। ऐसा भी नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर स्थिति से बाकिफ न हों लेकिन सवाल वही है कि पहल कौन करे। अगर, कभी सड़कों और फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया भी जाता है तो वह भेदभाव का शिकार हो जाता है। अतिक्रमण की वजह से तमाम सड़कें दिन भर जाम का झाम झेलती रहती हैं।
0000000000
खैराती चौक से हलवाई चौक
खैराजी चौक से हलवाई चौक की ओर जाने वाले रास्ते की तस्वीर यहां की हालत बयां करने के लिए काफी है। दुकानों का सामान सड़कों पर आ जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। संकरी सड़कों पर वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। हालांकि कभी कभार नगर परिषद और प्रशासन को यहां हुआ अतिक्रमण याद जरूर आता है लेकिन इसे हटाने को लेकर कभी शिद्दत के साथ अभियान नहीं चलता।
विज्ञापन

000000000
घंटाघर की ओर जाने वाला रोड
खैराती चौक से घंटा घर की ओर जाने वाले रोड की दुर्दशा भी किसी से छिपी हुई नहीं है। इस सड़क के दोनों ओर तमाम स्थाई निर्माण तक हो चुके हैं। पास ही तहसील सदर का मुख्यालय भी है ऐसे में यहां दिन भर जाम का झाम झेलना होता है। जिले के आला अधिकारियों का भी यहां आना होता है। कई बार आला अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम की गिरफ्त में होती हैं। बावजूद इसके सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल होती नहीं दिखती।
00000000000000
खैराती चौक से नेहरू चौक जाने वाली सड़क
खैराती चौक से नेहरू चौक होती हुई गोपी चौक तक जाने वाली इस करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर दिन भर जाम लगा रहता है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपना सामान रख लिया है। रही बची कसर को ठेला और खोमचा वालों ने पूृरा कर दिया है। हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं। सड़क पर दोनों ओर दो-दो फीट तक कब्जा हो गया है। अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे सड़क की ओर आ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क की दशा को लेकर भी खामोश हैं।
विज्ञापन

000000000000
खैराती चौक से से छह सड़का जाने वाला रोड
छह सड़का को शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। यहां से निकलने वाली छह सड़कें पूरे शहर को जोड़ने का काम करती हैं। खैराती चौक से छह सड़का की ओर आने वाली यह सड़क अतिक्रमण की गिरफ्त में होने का असर शहर में तमाम जगहों पर देखा जा सकता है। शहर के सबसे व्यस्त इस इलाके की अतिक्रमण करने वालों ने तस्वीर ही बदल दी है। कई बार यहां अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ रस्म को पूरा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें