उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज के एक युवक से सोमवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने छह हजार रुपये लूट लिए।
अब्दुल्लागंज निवासी आनंद रविवार शाम उझानी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आए थे। रात हो जाने के बाद उन्होंने कंपनी के कार्यालय पर ही रुकना उचित समझा। तड़के करीब चार बजे गांव के लिए चले तभी अब्दुल्लागंज-जिरौली के बीच नटवीर बाबा के देवस्थान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आनंद को घेर लिया। बदमाशों ने आनंद से छह हजार रुपया लूट लिए। आनंद ने गांव जाकर घरवालों को घटनाक्रम की जानकारी दी तो लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाश हत्थे नहीं आए। इधर, पुलिस ने घटना की सूचना से इंकार किया है।