फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग

Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सुबह होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। जिले भर में धूमधाम से होली मनाई गई। शहर में हुड़दंगियों का जुलूस निकला। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। पूरा शहर रंगों से सरोबार रहा। गली-गली, घर-घर बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया। जो भी दिखा उसे रंगों से पोत दिया। बुधवार को दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा रही। ऐसी जगहों पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

शहर के सर्राफा बाजार स्थित गौरीशंकर मंदिर से हुड़दंगियों का जुलूस सुबह आठ बजे शुरू हुआ। क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के मंत्री अवनेश वर्मा की अगुवाई में गाजे-बाजे और झांकियों के साथ रंगों के सराबोर जूलूस ने रजी चौक, सुभाष चौक, नई सराय, टिकटगंज, शास्त्री चौक आदि स्थानों पर भ्रमण किया। रंगों की फुहार और उड़ते हुए गुलाल ने माहौल को रंगीन कर दिया। घोड़ों पर सवार होकर शहर में निकले हुडदंगियों पर बच्चों और महिलाओं ने घरों की छतों से रंगों की बौछार की। जूलुस में शामिल अखाड़ा और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं में रंगों के त्यौहार पर उमंग और उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर रंगों की बौछार की और गुलाल उड़ाया। जिले में अन्य जगहों पर भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।


शहर में खूब हुआ हुड़दंग
होली पर शहर में भी खूब हुड़दंग हुआ। रंगों से सराबोर युवा और बच्चे शहर में गली-गली रखे डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। कई जगह हुड़दंगियों ने रंग में भंग डाला तो उनको हवालात की हवा खानी पड़ी बाद में इनको छोड़ दिया गया। सुबह से दोपहर तक हुड़दंगी राहगीरों को पोतते रहे। घरों की छतों से रंगों की बौछार होती रही और सड़कों पर गुलाल उड़ता रहा। सिविल लाइंस और कोतवाली की हवालातों में कई हुड़दंगी शाम तक बंद रहे।
विज्ञापन



पुलिस ने भी उड़ाया गुलाल
बदायूं। होली का त्योहार निपट जाने के बाद गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने होली मनाई। पुलिस परेड ग्राउंड में दिन भर रंगों की बौछार हुई। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाया। एसएसपी धर्मवीर यादव, एसपी देहात ओम प्रकाश यादव, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिटी सत्यसेन यादव सहित पूरे स्टाफ ने जमकर होली खेली। फायर ब्रिगेड के टैंक में रंग घोला गया और जमकर रंगों की बौछार की गई। सिविल लाइंस थाना और कोतवाली में भी पुलिसकर्मी रंगों से रंगे पुते रहे। जिले के अन्य थानों में भी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को खूब पोता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें