फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिल सका कोई सुराग

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। सर्राफ दिनेश गोयल की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में तहकीकात को पहुंचे डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह भी पुलिस ही बनी। चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने न तो दुकान में भीड़ इकट्ठी होने से रोकी और न ही बरामद लोहे के सब्बल को छूने से किसी को मना किया। इस हाल में डॉग बूडो भी कुछ नहीं कर पाया और सब्बल पर भी अनगिनत लोगों की उंगलियों के निशान आ गए।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी निवासी दिनेश गोयल की सर्राफा की दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई थी। घटना के बाद सुबह में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखते ही मन बना लिया था कि डॉग स्क्वायड़ और फिंगर प्रिंट के जरिए चोरों तक पहुंचा जा सकता है। बताते हैं कि इसके लिए जरूरी था कि पुलिस मौके पर भीड़ नहीं लगने देती। चोरों ने तिजोरी तोड़ने में जिस सब्बल का इस्तेमाल किया, उसे भी किसी को छूने नहीं दिया जाता। पर ऐसा हुआ नहीं। दुकान में सारे दिन तमाशबीन की भीड़ लगी रही और बरामद सब्बल को भी लोग उलट - पलट कर देखते रहे। पुलिस ने भी किसी को रोकने का प्रयास ही नहीं किया।
अफसरों के निर्देश पर बरेली से कपिल कुमार डॉग बूडो को लेकर पहुंचे तो उन्होंने देखते ही बूडो के जरिए कोई खास क्लू हासिल नहीं होने का संकेत दे दिए थे और ऐसा ही हुआ भी। पुलिस को सब्बल पर फिंगर प्रिंट लेने में भी सफलता हाथ नहीं लग पाई है। इस सबके बावजूद पुलिस केस के वर्क आउट की दिशा में जुटी है। पुलिस की नजर पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके बदमाशों पर भी है।
विज्ञापन


इंसेट
चार लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
सर्राफ की दुकान के सामने फड़ लगाकर सिले सिलाए कपड़े बेचने वाले समेत पड़ोसी गांव अढौली के चार लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए शनिवार शाम हिरासत में ले लिया था। पुलिस अगले दिन भी इन लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है।
सर्राफा कमेटी ने दी दो दिन की मोहलत
फोटो-18बीडीएन-20
उझानी। चोरी की घटना से गुस्साई जिले की सर्राफा कमेटी ने शनिवार शाम यहां आकर स्थानीय व्यवसाइयों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य ने कहा कि सोमवार तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही तो आंदोलन किया जाएगा।
घंटाघर चौराहे पर संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर सर्राफा व्यवसाइयों की बैठक में कमेटी के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य ने कहा कि दिनेश गोयल की दुकान में चोरी की घटना ने कारोबारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस को चाहिए कि वह चोरों को पकड़ कर माल बरामद करे। नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि पुलिस को सोमवार तक की मोहलत दी गई है।
सर्राफा कमेटी के पदाधिकारियों ने पीडित सर्राफ से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। दुकान का भी मुआयना किया। इस मौके पर पवनीश गोयल, उदित गोयल, भवेश चंद्र गोयल, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, प्रजीत वार्ष्णेय, अजय गोयल, भवनेश कुमार माहेश्वरी, अजय कुमार वर्मा, सुवीत वार्ष्णेय, अवनीश गोयल, ह्देश गोयल समेत उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से राजकुमार बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजीव आजाद, अवधेश वर्मा और प्रकाश माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें