फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिला तो एमडीएम बंद

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। ग्राम प्रधान संघ की बैठक में एमडीएम का गत वर्ष का बकाया खाद्यान्न व कंवर्जन कास्ट का शीघ्र्र भुगतान न कराए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में प्रधानोें ने बकाया खाद्यान्न व रुपये नहीं दिलाए जाने पर एक दिसंबर से पूरे विकास खंड में एमडीएम बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान संगठन अध्यक्ष रहूफ अहमद ने बैठक में कहा कि विकास खंड के अधिकांश प्रधानों का 2011 का खाद्यान्न नहीं दिया गया है। न हीं कनर्वजन कास्ट व रसोईयों को भुगतान दिया गया है। इससे प्रधानों को एमडीएम चालू रखने मेें काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्रधानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर डीएम को पत्र भेजकर कवर्जन कास्ट खाद्यान्न व रसोईयों का गत वर्ष का बकाया शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही बकाया न मिलने पर एक दिसंबर को पूरे विकास क्षेत्र में सामूहिक रुप से एमडीएम बंद करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मनोहर सिंह, राजपाल मौर्य, अंसार अहमद, देवेंद्र पाल सिंह, हरीओर, संजू यादव, राजपाल मौर्य, वीरेद्र सिंह,दातारमा आदि अनेक प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें