फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में ही मनेगी दिवाली

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी अस्पतालों का स्टाफ दिवाली अस्पताल में ही मनाएगा। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सक तैनात रहेंगे। इस दिन जले के केस अधिक आते हैं। इसलिए जिला अस्पताल में दो सर्जन चिकित्सकों की विशेष तौर से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में जिला और महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी केंद्रों की संख्या 19 है। दिवाली पर पहले चिकित्सकों को अवकाश मिलता था। इमरजेंसी में एक चिकित्सक की ड्यूटी होती थी, लेकिन इस बार अस्पताल में सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। दिनभर मरीजों को देखेंगे। इमरजेंसी में भी उन्हें बुलाया जाएगा। सर्जन डा. आरएस यादव, डा. एसके सक्सेना के अलावा फिजीशियन डा. हरपाल सिंह, डॉ. एमए सिद्दीकी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अशोक कुमार मौजूद रहेंगे। स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय को भी ड्यूटी पर बुलाया गया है। इसी तरह महिला अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ दिवाली के दिन ड्यूटी करेंगे। सीएचसी-पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी तैनात रहेंगे।
वर्जन--
दिवाली के दिन हर रोज की तरह सभी चिकित्सक ड्यूटी करेंगे। अवकाश पर कोई नहीं रहेगा। जले के केस इस दिन अधिक आते हैं। इसलिए उपचार के लिए तैयारी करा ली गई है।-डा. नरेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें