फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा संविदा कर्मियों का नहीं हो रहा नवीनीकरण, प्रदर्शन

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मनरेगा में कार्यरत संविदा कर्मियों का एक वर्ष से नवीनीकरण नहीं कराया गया है, जिससे उनका भुगतान भी लंबित है। इस संबंध में शासन को कई बार पत्र लिखने के बाजवूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर मनरेगा तकनीकी सहायक/ अवर अभियंता वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर डीएम को पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मनरेगा संविदा कर्मी बड़ संख्या में मालवीय आवास पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ उपेक्षा का व्यवहार कर रही है। उनका नवीनीकरण नहीं किया जा रहा। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, अक्षत गुप्ता, शिवम कुमार, हुकुम सिंह, बृजेश सिंह, तुषार सक्सेना, गिरीश कुमार पाल, अजय कुमार, रामऔतार, अजमल हुसैन, रुपेंद्र वर्मा, अश्वनी सिंह, जयपाल सिंह, मनोज कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें