फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना शिक्षकों को प्रशिक्षण से मिली मुक्ति

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आर्थिक और सामाजिक आधार पर जनगणना के लिए जिन शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जानी थी, उससे उन्हें मुक्ति मिल गई है। सीडीओ सूर्यपाल गंगवार ने डीआईओएस सुशीला अग्रवाल को इन शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त करने के आदेश दिए हैं। इससे चयनित शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इसके कारण उन्हें मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि जनगणना का द्वितीय चरण सामाजिक और सामाजिक आधार था। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरु कर दी है। इसकी शुरुआत ट्रेनिंग से होनी थी, लेकिन इस पर ब्रेक लग गया। शुक्रवार को डीआईओएस ने 60 शिक्षकों का चयन इस ट्रेनिंग के लिए कर दिया था। इन्हें बरेली में सात मई को संजय कम्यूनिटी हाल में प्रशिक्षण पाना था, लेकिन सीडीओ ने चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण से मुक्त करने के आदेश दिए हैं। इस पर डीआईओएस ने भी शिक्षकों को मुक्त कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए जिन शिक्षकों का चयन किया गया था वह मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। मूल्यांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ। उसके बाद इन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें