फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विधायक को मूल्यांकन केंद्र पर मिली खामियां

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा को तीनों मूल्यांकन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। परीक्षकों के बैठने और बिजली की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीआईओएस से मिलकर समस्या निस्तारित करने को कहा। इसके अलावा कई अन्य समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक राजकीय इंटर कालेज पहुंचे। यहां परीक्षकों ने बताया कि गर्मी में पसीने बहाने पड़ रहे हैं। बिजली जाने के बाद परेशानी होती है। बैठने को सही कुर्सियां नहीं दी गईं। शौचालयों में गंदगी के कारण महिला परीक्षकों को परेशानी होती है। एसके इंटर कालेज केंद्र पर भी पहुंचे। यहां भी कुछ परीक्षकों ने अपनी बातें रखीं। इस्लामियां इंटर कालेज के परीक्षकों की भी समस्याएं सुनीं। उसके बाद डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर परीक्षकों की यह समस्याएं बताईं। इसके अलावा एसके इंटर कालेज के दो शिक्षकों की पदोन्नति का प्रकरण भी बताया। वर्ष 2011-12 में जो शिक्षक रिटायर हुए थे उनके पेंशन, जीपीएफ की आख्या ली। कितने शिक्षकों के एरियर का भुगतान शेष है, यह भी पूछा। डीआईओएस ने सभी समस्याओं का समय से निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें